एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बहनोई की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया, आत्मा की शांति के लिए भी कामना की गई

हरिद्वार । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को अपने बहनोई की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। वीआईपी घाट पर विधि-विधान के साथ उन्होंने अपने बहनोई की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इसके बाद उन्होंने जयराम आश्रम पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। जयराम आश्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने उन्हें गंगाजली भेंट की। उनके बहनोई की आत्मा की शांति के लिए कामना की। इसके साथ ही अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, राजू तिवारी, सोनी मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *