कोतवाली रुड़की पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की, अवैध खनन के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज

रुड़की । कोतवाली रुड़की पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच करने पर चालक वाहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया। साथ ही अवैध खनन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *