सीबीएसई ने केवि वन को लीड कोलेबोरेटर नामित किया
रुड़की। केंद्रीय विद्यालय-वन को सीबीएसई ने लीड कोलेबोरेटरनामित किया है। इसमें छह स्कूल आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक, भारती अकादमी, शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल, द ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, क्रिस्ट ज्योति अकादमी, हरिद्वार एवं क्रिस्ट ज्योति अकादमी भगवानपुर सदस्य होंगे।प्रधानाचार्य वीके त्यागी ने सदस्य स्कूलों के प्राचार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूलों के बीच इस सहयोगात्मक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के लिए एक इकोसिस्टम का निर्माण करना है ताकि प्रभावी रूप से सर्वांगीण आत्म सुधार हो सके। सीबीएसई ने इसी बात पर जोर दिया है कि सीमित संसाधनों वाले छोटे स्कूल किसी भी बड़े स्कूल के उपलब्ध संसाधनों के साथ सहयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर सदस्य स्कूलों को नई शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और इसके तहत किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या ऋतू डोगरा ने अपने स्कूल की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि कथा वाचन, वार्तालाप तथा विभिन्न क्रिया कलापों के माध्यम से हम सीखने की प्रक्रिया को निरंतर आसान और ग्राह्यी बनाने की दिशा में प्रयत्नशील है। इस अवसर पर पंकज कंसल प्राचार्य द ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, रमणीक शाह सूद प्राचार्य शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तथा नरेन्द्र मेस्सी क्रिस्ट ज्योति अकादमी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में ऋतू बत्रा, उप प्राचार्या अंजू सिंह, रजनी जोशी, पूनम कुमारी, कपिल देव मौजूद रहे।

