बहादराबाद में मनाई गई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि, वक्ताओं ने कहा- हमेशा याद किया जाएगा अहिल्याबाई होल्कर का गौरवशाली इतिहास

बहादराबाद ।  ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 228वीं पुण्यतिथि पर देवी अहिल्याबाई होलकर की पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुण्यश्लोका की धनगर वंशीय देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर ग्राम ब्रह्मपुरी रावली महदूद में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के श्री चरणों में पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में द ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजय पाल बघेल रहे। कार्यक्रम में धनगर समाज के संवैधानिक अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए जरूरी विषयों पर चर्चा हुई।


समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष पवन पाल धनगर ने समस्त समाज को अपने घरों में देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा और धनगर नेम प्लेट लगाने और बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताने का आग्रह किया जिससे समाज में जनजागृति बढ़ेगी। धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ब्रह्मपाल सिंह धनगर ने समाज को एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के प्रत्येक गांव से धनगर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ब्रहमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष पवन पाल धनगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेलूराम प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव मनोज धनगर, बिंदर पाल धनगर, जसवीर धनगर, राजकुमार धनगर, सुनील पाल धनगर आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस अवसर ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखण्ड के संरक्षक जगपाल धनगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलूराम धनगर, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ब्रह्मपाल सिंह धनगर, प्रदेश महासचिव अनिल धनगर, सुनिल धनगर, प्रवीण धनगर, प्रदीप पाल धनगर, पंकज धनगर, जसवीर धनगर, जोनी धनगर, निखिल पाल धनगर, अनूप पाल धनगर, रामकुमार धनगर, नवीन पाल धनगर, नितिन धनगर, अंकित, रोहित, हेमन्त धनगर, विकास कुमार, रामकुमार धनगर, आकाश धनगर, नरेंद्र पाल धनगर, प्रेम सिंह धनगर, ब्रह्मपाल सिंह धनगर, तेजपाल सिंह धनगर, सुशील पाल धनगर एवं मातृशक्ति सहित हरिद्वार जिले के हर गांव से आए हुए समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *