उपाध्याय जी के संघर्ष का ही नतीजा है बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं: ऋतु ठाकुर, शिवालिक नगर मंडल महिला मोर्चा ने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया
शिवालिक नगर । शिवालिक नगर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर ने कहा कि दीनदयाल ने कहा था आर्थिक योजनाओं और आर्थिक प्रगति का माप समाज मे ऊपर की सीढ़ी पर पहुंचे हुए व्यक्ति नहीं बल्कि सबसे नीचे के स्तर पर विद्यमान व्यक्ति से होगा। अंत्योदय मतलब समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार थे कि मैले कुचैले अनपढ़ लोग हमारे नारायण हैं। हमें इनकी पूजा करनी है। यह हमारा सामाजिक एवं मानव धर्म है।

शनिवार को मंडल उपाध्यक्ष ऋतु ठाकुर के आवास पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें याद किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ऋतु ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता दिए। जिन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्ना देश बनाया। उन्होंने भाजपा की नींव जनसंघ के तौर पर रखी। पंडित दीनदयाल राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे। जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर मंडल मंत्री मोक्षलता सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य करुणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रही।

