टॉप पर बनी हुई है महिंद्रा स्कॉर्पियो, लोग धड़ाधड़ खरीद रहे ये कार

नई दिल्ली । महिंद्रा स्कॉर्पियो की भारतीय बाजार में डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इस कार की ब्रिकी काफी तेजी से हो रही है। अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के बीच तकरीबन 70 हजार यूनिट्स की सेल हुई है। इसमें स्कॉर्पियो क्लासिक और अपडेटेड वर्जन स्कॉर्पियो एन शामिल है। महिंद्रा ने साल अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 के बीच में स्कॉर्पियो की 68,147 यूनिट्स की सेल घरेलू बाजार में की है। इसी दौरान पिछले साल इस मॉडल की केवल 32,635 यूनिट्स की सेल हुई थी। यानी इन यूनिट्स के सेल के हिसाब से घरेलू ब्रिकी में कुल 108 प्रतिशत की उछाल आई है। वहीं इस मॉडल की 1,898 यूनिट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की गई है। इन आंकड़ों से साफ समझा जा सकता है कि इसकी मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है।

इस एसयूवी की डिलीवरी पाने के लिए ग्राहकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन वेरिएंट्स पर 65 हफ्ते यानी एक साल से अधिक का वेटिंग पीरियड का है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के लिए 26 हफ्तों का इंतजार करना होगा। स्कॉर्पियो एन को भारतीय बाजार में 2022 में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जनवरी 2023 में इसके वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी गई थी। इस मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.74 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट की कीमत 13.24 लाख रुपये से शुरू होती है। आप महिंद्रा के इस मॉडल को 21 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ बुक करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *