भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने हसनपुर गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा समस्याओं का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता में शामिल, ग्रामीण अंचल के विकास पर पूरा फोकस

भगवानपुर । क्षेत्र के गांव हसनपुर में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बैठक कर लोगों की समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्या बताई। नल व सड़क बनाने के लिए विधायक को ग्रामीणों ने मांग की। विधायक ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि ग्रामीण अंचल के विकास पर पूरा फोकस हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए खेतों तक पक्की सड़कें बनाने का कार्य जारी है। इस दौरान अर्जुन कर्णवाल, कुलवंत सिंह, रविकांत, विजयपाल, अरविंद, लाला, संदीप कुमार, जितेंद्र, फकीरचंद, चंद्रपाल, अमित, संजय कुमार, अंकित कुमार, अर्जुन नौटियाल, अमित कुमार, महावीर सिंह, सोमचन्द, नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, ब्बलू, गजेंद्र, विनय सैनी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *