परिसीमन पर 8 फरवरी तक की जा सकेगी आपत्ति, जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने दी जानकारी

हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर ने अवगत कराया क़ि शासनादेशानुसार जनपद हरिद्वार में क्षेत्र पंचायतों एंव जिला पंचायत के प्र्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पुनः परिसीमन वर्ष 2021 की जनसंख्या के आधार पर विकास खण्डों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार क्षेत्र पंचायतों का अनन्तिम प्रकाशन प्रारूप-3 एवं जिला पंचायत का अनन्तिम प्रकाशन प्रारूप-4 के अनुसार किया गया है। अनन्तिम प्रकाशन पर हितबद्ध व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र पंचायत से सम्बन्धित आपत्तियां दिनांक 02 फरवरी, 2021 से 08 फरवरी 2021 तक लिखित रूप में खण्ड़ विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कर्यालय, मुख्य विेकास अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी, कार्यालय हरिद्वार में की जा सकती है तथा जिला पंचायत से सम्बन्धित आपत्तियां उक्त निर्धारित तिथि में जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी, कार्यालय हरिद्वार, में की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *