माता सावित्रीबाई फूले नारी सशक्तिकरण की एक मिशाल, भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन ने धूमधाम से मनाई देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले की जयंती

 

रुड़की । सामाजिक संगठन भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तराखंड के द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका और महान समाज सेविका माता सावित्रीबाई फुले जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर संगठन के द्वारा एक प्रमुख कार्यक्रम प्रदेश महासचिव राजीव सैनी जी के निवास स्थान गांव हददीपुर आयोजित किया गया इस अवसर पर संगठन के द्वारा कई प्रतिभावान बालिकाओं को ट्रॉफिया और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्त के रूप में संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सैनी जी ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी बालक और बालिकाओं का मार्गदर्शन किया और उनको भारत की महान समाजसेविका के बारे में अनेक जानकारियां दी इस कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश महासचिव राजीव सैनी जी ने किया इस अवसर पर संगठन के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी जी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को संगठन के उद्देश्य और लक्षण की जानकारी दी। संगठन के प्रदेश महासचिव राजीव सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी सभी को दी। इस कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी, प्रदेश महासचिव राजीव सैनी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी, विजयपाल सैनी, आर्यन सैनी वंशिका सैनी सलोनी सैनी अनु सैनी भावना नेगी सोनिया कश्यप अनुष्का अंशिका जूली डोली आरजू निष्ठा सैनी रेखा पाल मीनू प्रजापति आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *