भाजपा नेता नरेश बंसल को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मेयर गौरव गोयल ने मुलाकात कर दी बधाई, कहा नरेश बंसल का संपूर्ण जीवन पार्टी की सेवा में बीता, उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को और गति मिलेंगी

रुड़की । बीस सूत्रीय क्रियान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मेयर गौरव गोयल ने आज उनके आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी।नरेश बंसल को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी हाईकमान तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित रहकर कार्य करतख रहा हूँ और पार्टी द्वारा भी उन्हें समय-समय पर संगठन एवं विभिन्न पदों पर दायित्व दिया जाता रहा,जिसके लिए वह भारतीय जनता पार्टी के ऋणी है।राज्यसभा से प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी देने का कार्य किया है,जिसे वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं हाईकमान के आशीर्वाद से पूरा करने का कार्य करेंगे।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नरेश बंसल का संपूर्ण जीवन पार्टी की सेवा में बीता है और वह भी नरेश बंसल को एक राजनीतिक गुरु के रूप में सम्मान देते हैं और उनका लगातार मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *