कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जवानों को शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति मानकपुर आदमपुर के सदस्यों ने दी श्रंद्धाजलि, कहा जवानों का देश पर अनमोल कर्ज

झबरेड़ा । क्षेत्र के गांव मानकपुर आदमपुर में शहीद राजा उमराव सिंह का स्मारक समिति के सदस्यों ने शहीद उमराव सिंह भवन में एकत्रित होकर 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करने एवं भीषण युद्ध में शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को देर शाम को श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में बोलते हुए एडवोकेट अनुभव ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का हमेशा देश कर्जदार रहेगा जो अनमोल कर्ज देश का कोई भी व्यक्ति कभी नहीं चुका सकता उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय जवानों की साहस और समर्पण की वजह से मिली है।सभी सदस्यों ने मां भारती और देश के शहीद जवानों के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया ओर राजू आर्य द्वारा शांति पाठ और गायत्री मंत्र कराया गया और कैंडल लाइट जला कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडवोकेट अनुभव मानकपुर ,राजीव आर्य, पंकज कुमार, रुचिन कुमार ,सचिन चौधरी ,राहुल मास्टर ,हिमांशु परमार, अमित कुमार, राजवीर सिंह, अमित कुमार, विशाल परमार ,रवि कुमार ,सौरभ कुमार, शुभम परमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *