टीकाकरण अभियान से विश्व में भारत की छवि बनी है, पीएम मोदी के नेतृत्व में जन सुरक्षा के हुए काम: डाॅ जयपाल सिंह चौहान, भगवानपुर नगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बनाई गई रणनीति

भगवानपुर । भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कुशलता के साथ लड़ी जा रही है। कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य में जो व्यवस्थाएं विकसित की गई उनके परिणाम स्वरूप राज्य में दवाओं, कोविड केंद्रो, सभी श्रेणी के बेड, ऑक्सीजन आदि की कोई कमी नहीं है। दबाव के दिनों में भी सरकार ने युद्ध स्तर पर काम किये। ब्लैक फंगस का भी सुनियोजित रूप से मुकाबला किया गया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बन रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, धारा 370 को हटाने, प्रधानमंत्री किसान पेंशन, उज्ज्वला योजना जैसे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के दम पर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाएगी। विगत 4 वर्षों में भाजपा द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं।

भाजपा नेता जुगेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी आशु चौधरी जिला महामंत्री कमल वर्मा, जिला महामंत्री मदन सिंह सैनी, भाजपा नेता अजय गोयल, कृषि मंडी के अध्यक्ष मनोज कपिल, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल सिंह, सुरेंद्र वर्मा, डाॅ राजेश सैनी, सतेंद्र प्रधान, संदीप सैनी, नरेश प्रधान, प्रीतम सैनी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमित सैनी, नीटू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *