समाजवादी पार्टी की विचारधाराओं से लोगों को अवगत कराएं कार्यकर्ता: चंद्रशेखर यादव, समाजवादी पार्टी के जटवाड़ा पुल स्थित कार्यालय पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ

हरिद्वार । समाजवादी पार्टी के जटवाड़ा पुल स्थित कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सपा कार्यालय पर बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहाद के नेतृत्व में 9 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया गया था।

इसी कड़ी में शनिवार को जनपद हरिद्वार में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। आशीष यादव ने कहा कि घर-घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की रीती नीतियों से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी में जोड़ने का कार्य वृहदस्तर पर करें। समाजवादी पार्टी ही सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान देती है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियां को लोगों के समक्ष रखकर सदस्य बनाएं।
युवा पीढ़ी को पार्टी के विचारधाराओं से अवगत कराएं। इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। बैठकों एवं संगोष्ठियों के माध्यम से पार्टी की विचारधाराओं से अवगत कराएं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। लोगों को विकास कार्यों से भी अवगत कराए।
इस अवसर पर उदालय यादव, शिब्बू कश्यप, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, जितेंद्र सिंह, पवन कुमार, आदेश उपाध्याय, राव मजीद, दीक्षांत शर्मा, आदित्य यादव, शिवराम, रईस अहमद, अंकित यादव, मोनू त्यागी, सनी उपाध्याय, रिंकू के अलावा राव धन्नु को पुनः पार्टी में शामिल करते हुए कार्यकर्ताओं ने राव धन्नु का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *