भाकियू टिकैत ने बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, कहा किसानों को सिंचाई करने में आ रही हैं दिक्कत

भगवानपुर । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मंडल महासचिव के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने डाडा जलालपुर गांव में स्थित बिजली घर पर पहुंचकर ज्ञापन देकर बिजली कटौती बंद कराए जाने की मांग की। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के गठवाल मंडल महासचिव राव गुलाम मुजतबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घाङ क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में स्थित बिजली घर पर पहुंचकर क्षेत्रीय जेई को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि घाङ क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोड़ा , डाडापट्टी, अलावलपुर , झिवरहेड़ी, हाल्लुमजरा, अक़बरपुर कालसो समेत 30 से अधिक गांव में बिजली की कटौती हो रही है। जिसकी वजह से किसानों को सिंचाई के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही खेतों में खड़ी फसल बिना सिंचाई के बिना बर्बाद हो रही है। मंडल महासचिव ने बताया कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं तो भारतीय किसान यूनियन को मजबूर होकर बिजली घर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सारिक, राव तौकीर, राव शहबान, राव शाहनाज, बसात खा, राव अफजल, समेत 50 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *