गरीबों का पूरा ख्याल रख रही है मोदी सरकार: प्रदीप बत्रा, रुड़की शहर विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट

रूड़की । आजआदर्श नगर में पीडब्लूडी रोड पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने लाभार्थियो को खाद्यान वितरित किया और कई लाभार्थियो से वार्तालाप की। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार गरीबों का पूरा ख्याल रख रही है।जरूरतमंदों को राशन किट दी जा रही है और मेडिकल सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी वर्गों का तेजी से विकास हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार ने तमाम योजनाएं लागू की हैं। इस अवसर पर रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल कुमार भी मौजूद रहे।इस अवसर पर विधायक बत्रा ने कहा कोविड-19 के दृष्टिगत आम जन को राहत दिये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के प्रति लोगों जागरूक किया जाय।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशनकार्ड धारकों को मई से नवम्बर 2021 तक 5 किलो निःशुल्क खाद्यान निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।अन्नोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों को राज्य के सभी 9230 सरकारी राशन की दुकानों में खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *