तीन बच्चों को मौत के घाट उतार फांसी के फंदे में झूली मां, घटना से मच गया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

महोबा । यूपी के महोबा से एक दिल को हिलाने वाली खबर सामने आई है। जिले के कुलपहाड़ में शुक्रवार रात को एक मां ने अपने तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। इस घटना के समय उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे तब इस घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई। शवों को पोस्टमार्टमे के लिए भेज दिया गया। जिले में एक साथ चार मौतों से हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना महोबा जिले के कुलपहाड़ जिले के कठवारिया मोहल्ले की है। पुलिस के मुताबिक कस्बे के नई तहसील के निकट कठवारिया मोहल्ले के रहने वाले कल्याण सिंह की अपनी पत्नी सोनम से साथ कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। जब वह 3 दिसंबर की रात खेत पर गया तब मृतका सोनम ने घर मौजूद अपने तीन बच्चों, जिनमें 11 वर्ष का लड़का विशाल, 9 वर्षीय आरती और 7 वर्षीय अंजली की हत्या कर दी। महिला ने तीनों बच्चों का गला रेत कर निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की खबर के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *