मानव-वन्य जीव संघर्ष पर सांसद अजय भट्ट की सख्ती, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल । नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्य जीव संघर्ष और वन्य जीवों के हमलों में ग्रामीणों की जान जाने की घटनाओं पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल हर संभव प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सांसद श्री भट्ट ने धारी क्षेत्र के खुटियाखाल, देवस्थल निवासी गंगा देवी (35 वर्ष), पत्नी जीवन चंद्र की वन्य जीव के हमले में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना बताया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी पाटिल धकाते, जिला अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

श्री भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए। उन्होंने संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरों की संख्या बढ़ाने, वन कर्मियों की नियमित गश्त तेज करने तथा ग्रामीणों के बीच सामाजिक जन-जागरूकता के व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *