मिस्टर एवं मिस सुपर मॉडल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में निपुण गक्खड़ प्रथम, हरिद्वार का नाम किया रोशन, सभी ने दी बधाई

हरिद्वार । मिस्टर एवं मिस सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2021 प्रतियोगिता में निपुण गक्खड़ ने प्रथम रनर अप रह कर हरिद्वार के साथ संपूर्ण उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा शुक्रवार रात लखनऊ में आयोजित मिस्टर एवं मिस सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2021 प्रतियोगिता में हरिद्वार निवासी निपुड गक्खड़ ने प्रथम रनर अप का खिताब जीता है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ऑडिशन में उत्तराखंड के 35 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 7 प्रतिभागी उत्तराखंड प्रदेश से सेमीफाइनल के लिये चुने गये। 23 वर्षीय निपुण गक्खड़ की स्कूली शिक्षा डीएवी स्कूल हरिद्वार से हुई तथा स्नातक (बीटेक) कम्प्यूटर साइंस ऑनर्स से लवली विश्वविद्यालय फगवाड़ा (पंजाब) से किया। कोरोना काल से वर्तमान में मैसूर की एक आईटी कंपनी के लिये आनलाइन कार्य हरिद्वार से ही कर रहे हैं। निपुण गक्खड़ के पिता अनूप कुमार गक्खड़ ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के परिसर निदेशक हैं। माता पूनम गक्खड़ डीएवी स्कूल में शिक्षिका हैं। निपुण ने छात्र जीवन में भी वीडियो मेकिंग, ड्रामा, माडलिंग आदि में कई पुरस्कार जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *