सरसों की फसल की कटाई शुरू, श्रमिकों का टोटा, सरसों की कटाई जारी रहने तक रहेगा चेपा मच्छरों का प्रकोप

 

भगवानपुर । सरसों की फसल पकने के बाद किसान इसकी कटाई में जुट गए हैं। कुछ दिनों से मौसम साफ होने से किसान जल्दी से फसल काटकर सुरक्षित रखने के प्रयास में है। किसानों ने बताया कि सरसों की बम्पर पैदावार हुई है। दाम बढऩे से अधिकतर किसानों ने सरसों का उत्पादन किया है। थे्सर से सरसों की कटाई की जा रही है। हालांकि कटाई के लिए श्रमिक नहीं मिलने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। श्रमिकों का टोटा चल रहा है। कटाई के लिए श्रमिक महंगे दामों पर बाहर से लाने पड़ रहे हैं।

चेपा मच्छरों का रहेगा प्रकोप

सरसों की कटाई जारी रहने तक चेपा मच्छरों का प्रकोप रहेगा। चेपा मच्छर सरसों में छिपे रहते हैं। कटाई होने पर बाहर निकलते हैं। लोगों की आंख, मुंह में घुस जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *