पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र और समाज कर रहा है तरक्की, रुड़की भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की गई

रुड़की । उत्तर प्रदेश के एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उनके 9 वर्ष के कार्यकाल में देश और समाज ने बड़ी तरक्की की है। हिंदुस्तान की दुनिया में धाक जमी है और आम जनता को न्याय मिला है व जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचा है।

घोटालेबाज ऊपर शिकंजा कसा है और भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। किसान मजदूर को उसकी मेहनत का वाजिब हक मिला है तो युवाओं को सरकारी रोजगार व स्वरोजगार प्राप्त हुए हैं।

आज देहरादून रोड से एक होटल में भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की कार्यसमिति हुई। मुख्य अतिथि अश्वनी त्यागी , मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मयंक गुप्ता, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कार्यसमिति को संबोधित किया है। मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वर्णिम 9 साल पूरे हो गए हैं और यह 9 साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार की कार्यसमिति प्रदेश के जिले में हो रही है । इसमें भाजपा द्वारा प्रदेश से आने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा होगी और क्रियान्वित किए जाएंगे जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है पार्टी आगे बढ़े और सशक्त हो इसके लिए पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण अंग है, डाटा प्रबंधन के प्रदेश अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना है का आह्वान करना चाहिए ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि पन्ना प्रमुख का कार्य पूरा करके भाजपा के पदाधिकारी आज हर गली में खड़े हो गए हैं और 2024 का चुनाव निश्चित ही भाजपा के पक्ष में जाएगा। जिला महामंत्री प्रवीण संधू एवं अरविंद गौतम ने किया कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, प्रदीप पाल, चतरसेन, सूर्यवीर मलिक, सावित्री मंगला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, सौरभ गुप्ता, प्रमोद चौधरी ,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, विकास प्रजापति, सुशील रावत, भाजपा प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह, मुनेश सैनी, मास्टर सत्यपाल, श्यामवीर सैनी रविंद्र पनियाला, अनिल शर्मा, सुशील त्यागी, राजेश सैनी, संजय अरोड़ा, मास्टर नागेंद्र ,पूर्व सांसद हरपाल साथी, भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, मोर्चा की ओर से अफजाल अली, धीरज पाल, प्रतिभा चौहान, अनुज सैनी, गौरव कौशिक, सतविंदर प्रधान, मंडल अध्यक्षों में संजय त्यागी ,संजीव तोमर, पंकज पाल, आदित्य रोड, मनोज चौधरी ,रवि राणा, संजय कश्यप, भरत कपूर, अवनीश त्यागी, मोहम्मद यूसुफ, पार्षद राकेश गर्ग नवनीत शर्मा, विवेक चौधरी, हेमा भिष्ट, सुंदर लाल प्रजापति, उमेश धीमान ,संदीप पुरी, मोहित राष्ट्रवादी, खिलेंद्र चौधरी, प्रदीप त्यागी ,अशोक आर्य आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *