झबरेड़ा में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का नया गठन किया गया, अजय सैनी को बनाया गया अध्यक्ष

झबरेड़ा । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि उनका संगठन व्यापारियों के हित में काम कर रहा है। व्यापारियों को देश की रीढ़ माना जाता है। व्यापारी टैक्स देकर अपना कारोबार कर रहा है। आपदा आने से कुछ स्थानों पर व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित व्यापारियों को आपदा राहत मिलनी चाहिए।

झबरेड़ा में राष्ट्रीय व्यापार मंडल का नया गठन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि उनका संगठन व्यापारियों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। व्यापारी हित में अनेकों कार्य संगठन कर रहा है। क्योंकि व्यापारी देश की रीढ़ माना जाता है। इसके मौके पर झबरेड़ा नगर की नव गठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष अजय सैनी व महामंत्री सतीश वर्मा को बनाया गया। उपाध्यक्ष का जिम्मा रोबिन गुप्ता, मोहित कुमार व अनुराग गर्ग को दिया गया। कोषाध्यक्ष नीतीश सिंघल और सचिव शुभम वर्मा को बनाया गया। मीडिया प्रभारी अखिलेश वर्मा और प्रवक्ता सुशील शर्मा को बनाया संगठन मंत्री संदीप सिंघल, सह संगठन मंत्री बिट्टू सैनी, संरक्षक मंडल में डॉ अमन गुप्ता, विपिन गर्ग, पवन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *