कावड़ मेले के अंतिम दिन लोकल और आसपास के शहरों से आए कांवड़ियों ने उठाई कांवड़, डाक कांवड़िए अपने बाइकों से हुए रवाना
हरिद्वार । कांवड़ मेले के अंतिम दिन लोकल और आसपास के शहरों से आए कांवड़ियों ने कांवड़ उठाई। डाक कांवड़िए अपने बाइकों से रवाना हुए। जाने वालों की भीड़ अंतिम दिन लगी रही। हरिद्वार से दिल्ली तक बाइकों की लाइनें लगी रही।मंगलवार को मुख्य रूप से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार लोकल के श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाई। डाक कांवड़ के चलते दिनभर बाइकों का सैलाब वापसी की ओर उमड़ा। हाईवे के एक ओर पार्किंग नजर आई। भीमगोड़ा बैरियर, पार्किंगों के अलावा ऋषिकुल की सड़कों में भी बाइकें ही नजर आई। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों से कांवड़ियों ने गंगा जल भरा।

