हरेला पर्व पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने खानपुर रेंज के शाहमंसूर क्षेत्र में रोपे पौधे, कहा-हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोकपर्व

भगवानपुर। हरेला पर्व के अवसर पर विधायक ममता राकेश ने खानपुर रेंज के शाहमंसूर क्षेत्र में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोकपर्व है, जो हमें पेड़-पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित करता है।

विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है। इस मौके पर आईएफएस प्रियांशु पांडेय, परमजीत सिंह, अरुण कुमार, मनोज चौहान, ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *