एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने एक इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं के किए तबादले, देवराज शर्मा को पुलिस कार्यालय, संतोष कुमार को उप निरीक्षक कोतवाली गंगनहर की जिम्मेदारी

हरिद्वार । एसएसपी हरिद्वार ने एक ईस्पेक्टर और 2 दरोगाओं के तबादले किए है। रुड़की गंगनहर कोतवाली में तैनात निरीक्षक देवराज शर्मा को पुलिस कार्यालय हरिद्वार भेजा गया है वहीं पुलिस लाइन से संतोष कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली गंग नहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक उमेश कुमार कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी लंढोरा बनाए गए हैं।

