उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर आदेश जारी, इस तारीख से पड़ेगी छुट्टियां

देहरादून । उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर आदेश जारी हो गया है।उत्तराखंड में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 01 जून से 5 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टी रहेगी।शिक्षा महानिदेशक बंशीधर भगत की ओर से ये आदेश जारी किए गए है। आदेश में कहा गया है कि, 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस है। इस मौके पर कक्षा छह से 12 तक अध्यनरत छात्र छात्राओं और सभी शिक्षकों के जरिए तंबाकू निषेध संबंधी शपथ लेनी जरूरी है। जिसके दृष्टिगत शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश 01 जून 2022 से 05 जुलाई, 2022 तक रहेगा। फलस्वरूप 31 मई, 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *