नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया बाजार का उद्घाटन, कहा व्यापारियों के साथ खड़ी हैं नगर पालिका, हितों का रखा जाएगा विशेष ध्यान

शिवालिक नगर । शिवालिक नगर के मुख्य बाजार के इस प्रकाश-उत्सव का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रिबन काट कर उदघाट्न किया। राजीव शर्मा ने सभी व्यापारी भाइयों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका सभी व्यापारियों के साथ किसी भी कार्य के लिए हमेशा साथ खड़ी हैं और व्यापारी हितों का हमेशा ध्यान रखा जाएगा। बाजार को आकर्षक तरीके से सजाए जाने पर उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई व उनकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। व्यापार मंडल के संरक्षक रविकांत गुप्ता व व्यापार मंडल शिवालिक नगर के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (संबंध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, संरक्षक रविकांत गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, सभासद पंकज चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, हिमांशु अहलावत, उपाध्यक्ष विकास बाली, अवधेश सिंह, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, महामंत्री राजीव चौहान, देवेंद्र चौहान, अमित भट्ट, राजेश चौधरी, रामराज चौहान, रतीभान सैनी, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह महेश चौहान, नवीन भट्ट, राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *