पंडित जवाहरलाल नेहरू एक युग थे, जिन्होंने नए भारत की नींव रखी थी, रुड़की में कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेविका रश्मि चौधरी ने तपती गर्मी में राहगीरों को पिलाया शरबत
रुड़की।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं विकास पुरुष पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री व समाज सेविका समाज सेविका श्रीमती रश्मि चौधरी ने अपने सिविल लाइन,शहीद चौक पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया।इससे पूर्व श्रीमती रश्मि चौधरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर अपने साथियों सहित माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को विकसित बनाने में जो अपना योगदान दिया वह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है।उन्होंने कहा कि भारत आजादी के फौरन बाद विश्व की विकासशील शक्तियों में शामिल हो गया था इसका श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को ही जाता है।