शिवालिक नगर में जोरदार हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा भगत के नेतृत्व में पार्टी को मिलेगी मजबूती, 2022 में भाजपा फिर से लहराएगी परचम
शिवालिक नगर । रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिकनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में ही सुरक्षित है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बंशीधर भगत की प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नियुक्ति से राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है। जिलाध्यक्ष डा0 जयपाल चौहान ने कहा कि जिले में जिस तरह से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया गया वह कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह का संचार दिखा रहा है। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अमरीश कुमार,नागेन्द्र राणा,आशुतोष चक्रपाणी,काशीनाथ,इन्द्रराज दुग्गल,सुरेन्द्र कर्णवाल,वीरेन्द्र बोरी,लोकेश पाल,विपिन शर्मा,
अशोक मेहता,चमन चौहान,राधेश्याम कुशवाहा,अजय मलिक,सिंह पाल सैनी,हरेन्द्र कुमार,मनोज प्रालिया,आलोक चौहान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।