उत्‍तराखंड में सूखने लगे पेट्रोल पंप, राजधानी देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में तेल की भारी किल्लत, लगी लंबी कतारें

देहरादून । उत्‍तराखंड में भी पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने लगा है। राजधानी देहरादून में संचालित हो रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के पेट्रोल डीजल के पंप पिछले तीन दिनों से खाली हैं। वहीं हरिद्वार में जिले के 208 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश पर तेल खत्म होने के कगार पर है।

देहरादून शहर में संचालित हो रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के पेट्रोल डीजल के पंप पिछले तीन दिनों से खाली हैं। जिसकी वजह से अन्य पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पंप संचालकों का कहना है कंपनी को पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के लिए तीन गुना भुगतान भी किया जा चुका है। बावजूद सप्लाई नहीं मिल रही है।पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल का कहना है शहर में करीब एक दर्जन एचपी के पंप संचालित हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिन से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। संचालकों से मिली जानकारी के मुताबिक अन्य राज्यों के एचपी के पंप के भी यही हाल हैं। फिलहाल आयल कंपनी सप्लाई के संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। शहर में संचालित हो रहे अन्य कंपनियों के पंप में वाहनों की लंबी कतार लग रही है, लेकिन अन्य कंपनियों की सप्लाई सुचारू रूप से हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *