रुड़की में यूपी के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की

रुड़की । उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की कथित टिप्पणी के खिलाफ अलग-अलग समाज के लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि मंत्री ने मुजफ्फरनगर में हुई एक सभा में त्यागी, कश्यप और सैनी समाज की युवतियों के संबंध में गलत टिप्पणी की थी।

चंद्रशेखर चौक पर विरोध प्रदर्शन में कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में हुई सभा के दौरान त्यागी, कश्यप और सैनी समाज की युवतियों के बारे में गलत टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन उनकी इस बयानबाजी पर भाजपा नेतृत्व ने खेद व्यक्त नहीं किया। इस दौरान राजकुमार सैनी, सुभाष सैनी, जेडी त्यागी, मुल्किराज सैनी,अनुराग त्यागी, तेज प्रताप सैनी, विकास सैनी, प्रेम सिंह, श्याम सिंह नाग्यान, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *