भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने गरीब बच्चों और बहनों से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

रुड़की । विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वैसे तो भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है, जिस तरह से वह एक-दूसरे की चिंता करते है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है। भाई-बहन के बीच का रिश्ता अतुलनीय है, वे चाहे छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से कितना भी लड़ाई-झगड़ा करें, लेकिन फिर भी वह एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते। जैसे-जैसे वह बड़े होते जाते हैं जीवन के विभिन्न समयों पर यह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जाता है। बड़े भाई अपनी बहनों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसी तरह बड़ी बहनों द्वारा भी अपने छोटे भाइयों का मार्गदर्शन किया जाता है। भाई-बहन के इसी प्रेम के कारण यह विशेष पर्व मानाया जाता है, रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। यह उनका एक-दूसरे के प्रति आपसी स्नेह, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। विधायक प्रदीप बत्रा ने गरीब बच्चों के साथ राखी का त्यौहार मनाया और उन्हें मिठाई वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *