निजामपुर हरचंदपुर गांव में राष्ट्रीय सैनी सभा के पदाधिकारियों का स्वागत, युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का किया गया आह्वान

मंगलौर। नारसन ब्लॉक के निजामपुर गांव में के सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने समाज को संगठित होकर राजनीतिक चिंतन करने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव एस के सैनी ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाना आवश्यक है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सैनी ने युवाओं को सक्रिय राजनीति में आने का आह्वान किया और कहा कि जब तक युवा पीढ़ी राजनीतिक और सामाजिक सरोकार नहीं बढ़ाएंगी तब तक उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार सैनी ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया । जिलाध्यक्ष डॉक्टर त्रिवेश सैनी ने अध्यक्षता करते हुए नारसन ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सैनी व समस्त ग्राम ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *