राजकमल कॉलेज में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग

बहादराबाद । राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार में दीपावली महोत्सव के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महाविद्यालय की बी.एससी व बी.कॉम के छात्र-छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनायी। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्तम रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्यांशी, अंशिका, वैशाली, रितिका, सोनम, ने प्रथम स्थान, मुस्कान, रितु, अमृता, पवन, काजल, पूजा,मनीषा, गुल्फशा ने द्वितीय स्थान और प्राची, सलोनी, राशि, भावना, स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।राजकमल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति और त्योहारों से जोड़ना है। साथ ही उनमें छिपी योग्यता और प्रतिभा को बाहर लाना है। डॉ. चौहान ने छात्र-छात्राओं से प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का आह्वान किया तथा छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि उनमें छिपी प्रतिभा उजागर हो सके।मुख्य अतिथि श्रीमती राजेश देवी सचिव राजकमल कॉलेज ने इस रंगोली प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमें अपनी संस्कृति को मजबूत करने की इच्छा जागृत होती है। तथा उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व साथ ही दीपावली की बधाई दी। रंगोली प्रतियोगिता की सयोंजिका प्रतिभा गिरी विभागाध्यक्ष प्राणि विज्ञान विभाग व आस्था यादव के संयुक्त नेतृत्व में चली इस रंगोली प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं शना, सलोनी, आयशा, अनमोल, मयंक, तन्नु, ज्योति, विशु, आकाश, राखी, पूनम, भावना, प्रियंका, आशीष, हुमा, जोया, रितु स्नेहा, अंशिका रावत, पायल आदि ने बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग किया।विनीत कुमार वाणिज्य विभाग ने रंगोली प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्पर्धा का उद्देश्य हर पर्व व विशेष अवसर पर घर को रंगोली से सजाने की परंपरा, कला को जीवंत बनाए रखने एवं युवा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। रंगोली प्रतियोगिता में डॉ गीता साहा विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग, नितिन चौहान, अजय कुमार, गुंजन चौहान, प्रेरणा राजपूत, , नैंसी चौहान, वेदांश कौशिक, अविनाश, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित कई लोग उपस्थित रहे। तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गईं रंगोली की सभी ने प्रशसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *