रुड़की: महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

रुड़की । आज महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रुड़की महानगर यास्मीन खान के नेतृत्व में अंबेडकर जी की मूर्ति से शुरू होकर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर समाप्त हुआ इस दौरान सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सक्रिय कांग्रेस के साथी मौजूद रहे इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अपराध के प्रति कतई गंभीर नहीं है और यह बलात्कारियों को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में ऐसी घटनाएं होना राज्य की छवि को खराब कर रहा है और इसकी विस्तृत जांच होकर दोषियों को दंड दिया जाना आवश्यक है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग हाई कोर्ट के जज की देखरेख में करना चाहती है और इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए अगर विप निर्दोष है तो उन्हें सीबीआई जांच से डर किस बात का है आखिर भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है इन ही सब बातों से तथा पूर्व विधायक सुरेश राठौर के द्वारा जारी की गई।

वार्तालाप के आधार पर यह शक यकीन में बदल जाता है कि अंकित भंडारी की हत्या किसी घिनौनी मानसिकता के व्यक्ति ने अपने बचाव के लिए की है और इसकी जांच की जानी अति आवश्यक है।
महिला नेत्री यास्मीन खान ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर हर हद तक लड़ाई लड़ेंगे कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा एवं आन के प्रति गंभीर है और यह घटना उत्तराखंड के लिए एक कलंक के समान है।
राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट जिला अध्यक्ष रुड़की महानगर महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष यासमीन खान बिना आनंद सचिन गुप्ता प्रणय प्रताप सिंह राव शेर मोहम्मद ईश्वर लाल शास्त्री प्रधान जसवीर सिंह शमशाद चेयरमैन मीर हसन, राजवीर रोड, मुंफेत अली,राव परवेज़ खान रिजवान अहमद डॉक्टर हरविंदर सिंह अजय चौधरी वैभव सैनी मोहित त्यागी सुभाष चौधरी मिंटू प्रधान मिंटू कुमार नंदलाल यादव रईस खान सलमान नीरज सैनी राहुल सैनी समीर खान कलीम खान राजकुमार सैनी आदेश सैनी सेतपाल परमार राधा रानी मोनिका सुधा विभा देवी गुड्डन विशाल सहगल ओवेश अंसारी युवा नेता,सुरेश चंद शर्मा ओमवीर सिंह मलिक,मदनपाल भड़ाना हेमेंद्र चौधरी गौरव प्रधान पंकज सोनकर मेला राम प्रजापति भूषण त्यागी विकास त्यागी मोनू त्यागी सुधीर चौधरी अमरदीप परिवार अब्दुल समद हाजी फजलुर रहमान उर्फ छोटा पार्षद पार्षद चारु चंद्र ताहिर अली पार्षद गुल्लू खान एडवोकेट राजा चौधरी जाकिर हसन इसरार अहमद शाहिद नावेद मलिक छोटा घोसी अजय राठौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *