रुड़की महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने कृष्णा नगर में जल भराव वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण, जल निकासी की व्यवस्था को शीघ्र सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए

रुड़की। महापौर रुड़की अनीता ललित अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने कृष्णा नगर में जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया है । इस दौरान उन्होंने जल भराव से प्रभावित हो रहे परिवारों से वार्ता की और यहां पर जल भराव की समस्या के कारण देखें।

नगर निगमरुड़की के पश्चिम क्षेत्र में स्थित कृष्णा नगर (वार्ड संख्या 20) में आज महापौर अनीता ललित अग्रवाल द्वारा नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी, पार्षद अल्का सैनी एवं निगम अधिकारियों के साथ गली नंबर 12 व 20 में जलभराव की समस्या को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेयर अनिता ललित अग्रवाल ने जल निकासी की व्यवस्था को शीघ्र सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। नागरिकों से संवाद कर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।

स्थानीय नागरिकों ने महापौर द्वारा की गई त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने खुद मौके पर आकर हमारी समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और नगर निगम क्षेत्र में जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर पार्षद अल्का सैनी ने भी नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सीवर एवं नालों की नियमित सफाई कराई जाएगी ताकि वर्षा ऋतु में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा है कि जिन क्षेत्रों मेंज्यादा जल भराव है, वहां पर वाटर पंप के द्वारा पानी निकलवाने की सुविधा लगातार जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *