सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हरिद्वार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक को सम्मानित किया
रुड़की। आज सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधि द्वारा इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हरिद्वार जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक जसबीरसिंह सैनी से मुलाकात कर उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कालेज की बालिका तनिशा द्वारा प्रदेश में चतुर्थ स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने और काकुन सैनी इंटरमीडिएट जिले आठवां और राज्य में 16 वा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कु आयुषी सैनी और कु तन्नु ने 89 % अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी।
इस अवसर कालेज प्रबंधन यशवीर सैनी जी,संगीता सैनी जी ने जानकारी देते हुए बताया शिक्षकों की लगन और विधार्थियों कीकड़ी मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 127 ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर चौधरी बालचंद सैनी इंटर कालेज ढन्डेडी ख्वाजगिपुर का नाम रोशन किया ।
सैनी महापंचायत संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर कालेज प्रबंधन शिक्षकों और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसी प्रकार से मेहनत कर उच्च सरकारी नौकरियों में स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता पिता गुरू जनों के क्षेत्र का नाम रोशन करें।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री अंकित सैनी प्रदेश सचिव मांगे राम सैनी जिला महासचिव शिवकुमार सैनी हरिश सैनी सचिन सैनी विशाल सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।



