बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, चालक फरार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों को दी जानकारी

हरिद्वार । हरिद्वार-रुड़की रोड स्थित बहादराबाद थाने के निकट बस की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। रविवार सुबह दिलेराम (74) वर्ष पुत्र सुग्गन सिंह निवासी डेरियों गिद्वावाली कोतवाली खानपुर ज्वालापुर अपनी स्कूटी से बहादराबाद आ रहा था। जैसे ही उसकी स्कूटी रानीपुर झाल के निकट इब्राहिमपुर चौक पर पहुंची। पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) परवेज अली ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *