हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण ने दो अनाधिकृत निर्माणों को किया सील, दिए गए निर्देश कि लगाई गई सील को न तो ध्वस्त करें और न ही होने दें
हरिद्वार । हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को दो अनाधिकृत निर्माणों को सील किया गया है। प्राधिकरण द्वारा भोला गिरी रोड़ स्थित हितबद्ध व्यक्ति, प्रबंधक रामशरण आश्रम बिरला घाट जोधामल रोड़ आनंदमयी सेवा सदन इंटर कालेज के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में किए जा रहे अनाधिृत नवनिर्माण को सील किया गया है। इसी क्रम में प्राधिकरण टीम ने आशुतोष शर्मा पुत्र स्व0 सुभाष शर्मा द्वारा सतीघाट पार्किंग के सामने कनखल हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से बनी हुई दो दुकानों को सील किया गया है। साथ ही अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि अनाधिकृत निर्माण पर लगाई गई सील को न तो ध्वस्त करें और न ही होने दें । सीलिंग कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियंता माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता पंकज पाठक, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार, जूनियर इंजीनियर बलराम सिंह, जूनियर इंजीनियर शिशुपाल सिंह राणा की टीम द्वारा उक्त दोनों अनाधिकृत निर्माणों में सीलिंग की कार्यवाई की गई है।

