कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील राठी अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल होंगे, सकारिता राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं सुशील राठी
रुड़की । प्रदेश में सहकारिता में बड़ा नाम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जो कांग्रेस में जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी रह चुके हैं तथा दो दशक से कांग्रेस में रहकर काम करने वाले सुशील राठी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आजकल उनकी कांग्रेस से दूरी और भाजपा नेताओं से नजदीकियाँ खास चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उनकी भाजपा के बड़े नेताओं से कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है।

