शिक्षा ग्रहण करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार, युवा जागृति शक्ति संगठन ने जरुरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल और फल वितरित किए, रुड़की में की गई गऊ माता की सेवा
हरिद्वार / रुड़की । युवा जागृति शक्ति संगठन द्वारा बस्तियों में रहने वाले बच्चो को कॉपी, पेंसिल फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन सिखोला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंजलि महेश्वरी,राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी तन्मय चौहान, जिला अध्यक्ष शुभम जैन, जिला महासचिब पंकज जैन, जिला सोशलमीडिया प्रभारी करन प्रजापति, भरत आदि सम्मलित रहे। दूसरी ओर रुड़की की टीम में अपने धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए गऊ माता की सेवा की माल्यार्पण किया व उन्हें फल व चारा वितरित किया।जिसमें संगठन राष्ट्रीय महिलाशक्ति करन पूनम सिंह , जिला महासचिव पूनम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष भारती सिंह,जिला उपाध्यक्ष शशि जैन, सीमा आदि मौजूद रहे।



