एसएसपी योगेंद सिंह रावत ने संभाली जनपद की कमान, पुलिस अधिकारियों को दिए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश, कहा अपराध होने से पहले रोकना पुलिस की प्राथमिकता

हरिद्वार । नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह ने चार्ज ग्रहण करने के पश्चात जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एंव शाखा प्रभारियों के साथ पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। बैठक के दौरान नवनियुक्त एसएसपी योगेंद सिंह रावत ने जनपद के थानों में सर्किलवार जघन्य अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अवगत कहा कि अपराध होने से पहले रोकना पुलिस की प्राथमिकता होगी। जिससे कि जनपद में हो रही गम्भीर घटनाओं पर रोक लगाई जा सके तथा पुलिस का रिस्पोन्स टाईम तत्काल होना चाहिए। अपराधियों में पुलिस का खोफ बना रहे। अपराधों पर नियंत्रण के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रभारियों तथा सभी लोगों को टीम भावना के रुप में सूचनाओ का आदान प्रदान करते हुए कार्य करना है। पुलिस अधीक्षक नगर एंव देहात निरन्तर देहात एंव नगर क्षेत्र में थाना एंव चौकी स्तरों पर किये जा रहे कार्यों एंव जनता की समस्याओं के निवारण हेतु थाने स्तर पर की जा रही कार्यवाही की मॉनिटरिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *