मेयर और नगर आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र में कराया कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव, कहा डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ किया जा रहा हैं छिड़काव

रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर में डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए लगातार स्प्रे एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में मेयर गौरव गोयल ने नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के साथ नालियों एवं खाली पड़े स्थानों तथा सड़क किनारे पर स्प्रे का कार्य कराया।उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए लगातार कीटनाशक एवं डेंगू से बचाव हेतु जैविक दवाइयों का छिड़काव का कार्य किया जा रहा है,ताकि डेंगू की बढ़ती बीमारी को रोका जा सके तथा क्षेत्र के लोगों को इससे सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर सफाई निरीक्षक अमित कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *