अत्मलपुर बौंगला गांव में दवा का छिड़काव कराया गया, प्रधान नीरज चौहान ने कहा डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
बहादराबाद। आज ग्राम अत्मलपुर बौंगला में ग्राम पंचायत की ओर से डेंगू निरोधक दवाई का छिड़काव किया गया। पंचायत की ओर से पूरे गांव में डेंगू निरोधक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है । इसी क्रम में आज ग्राम प्रधान नीरज चौहान ने डेंगू निरोधक दवाई छिड़काव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समय समय पर गाँव में छिड़काव किया जाएगा । इस अवसर पर अंशुल चौहान ग्राम पंचायत सदस्य ,शिवम् चौहान ,सुशांत ,अंकुश चौहान ,राकेश चौहान उपस्थित रहे।


