भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, गंगा स्नान और मनसा देवी मंदिर के दर्शन किए, महिलाओं को 2022 के मिशन में जुटने को कहा
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानीति श्रीनिवासन मंगलवार दोपहर को हरिद्वार पहुंचीं। जहां महिला मोर्चा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ में राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु खंडूरी भी शामिल रहीं। गंगा स्नान के बाद वरिष्ठ महिला नेताओं ने मनसा देवी मंदिर के दर्शन किए। बाद में अटल बिहारी वाजपेई गेस्ट हाउस में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान वरिष्ठ महिला नेताओं ने सभी महिलाओं को 2022 के मिशन में जुटने का निर्देश दिया। स्वागत करने वालों में महिला प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, पूनम मखीजा, मृदुला शास्त्री, छवि पंत, मनु रावत, ऋतु ठाकुर, रेनू शर्मा, आभा शर्मा, संतोष सैनी, सावित्री मंगला, सुनीता गोस्वामी, संगीता गिरी, नीलम वंदना, अश्विनी चौहान, पूनम चौहान, प्रतिभा चौहान आदि शामिल रहीं।

