नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, होटल बुलाकर कोल्ड‌ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार । नौकरी का झांसा देकर महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी जान पहचान सूरज पुत्र गंगा राम निवासी सुभाषनगर से थी। आरोप है कि सूरज ने उसे सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और उसे हरिद्वार क्षेत्र के एक होटल में बुलाया। आरोप है कि कोल्ड‌ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है क‌ि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई। आरोपी ने धमकाया कि यदि इस संबंध में किसी को जानकारी दी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी तब से ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *