केंद्रीय विद्यालय 2 के विद्यार्थियों ने सीबीआरआई का भ्रमण किया

रुड़की। आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के 155 विद्यार्थियों ने जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत सीबीआरआई का भ्रमण किया ।यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं सीबीआरआई तथा सीएसआईआर संयुक्त रूप से चला रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना उन्हें प्रकृति से जोड़ना तथा सामान्य जीवन में विज्ञान के उपयोग के प्रति जागरूक करना है ।इस कार्यक्रम के तहत के वि 2 के 94 छात्र एवं 61 छात्राएं अपने सात अनु रक्षकों के साथ सीबीआरआई स्थित रविंद्र नाथ टैगोर सभागार में पहुंचे जहां पर उन्हें जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेजेंटेशन दिखाए गए । सीबीआरआई के वरिष्ठ प्रिंसिपल वैज्ञानिक डॉ0 अतुल अग्रवाल के संयोजन एवं वरिष्ठप्रिंसिपल वैज्ञानिक सुवीर सिंह की अध्यक्षता तथा पीके चौहान के संयोजन में डॉक्टर सुवीर सिंह ने आग के नियंत्रण व उसके उपयोग तथा आग लगने के कारणों और अग्नि लगने से कैसे रोका जाए एवं आग लगने पर किस प्रकार का व्यवहार किया जाए तथा साथ ही साथ भवन निर्माण के समय अग्नि से सुरक्षा हेतु क्या क्या उपाय किए जाने चाहिएं जैसे बिंदुओं पर एक रोचक प्रेजेंटेशन दिखाया । अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किए जाने पर बल देते हुए कहा कि आप को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य ही निर्धारित करने चाहिएं तथा उसके लिए डटकर मेहनत भी करनी चाहिए । दूसरे प्रेजेंटेशन में सीबीआरआई के ही वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ताबिश आलम ने भी रोचक प्रेजेंटेशन के द्वारा बच्चों का ज्ञान वर्धन । किया इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के बच्चों ने सुंदर प्रार्थना सभा प्रस्तुत की । प्रेजेंटेशन व जलपान के पश्चात विद्यालय के बच्चे सीबीआरआई स्थित विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण करने हेतु गए तथा उन्होंने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों का भ्रमण किया । इन विभागों के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने बच्चों को वहां की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रोजेक्ट्स से परिचित कराया । बच्चों ने ध्यान पूर्वक उनकी बातों को सुना । उन्हें खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में किस प्रकार से अग्नि रोधक भवनों का निर्माण किया जाए तथा कैसे 1050 डिग्री के तापमान पर भी निर्माण सामग्री का परीक्षण किया जाए जैसे विषयों पर व्याख्याों को उन्होंने रुचि पूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में डॉ अतुल अग्रवाल ने सीबीआरआई की ओर से एवं डॉ घनश्याम बादल ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया । छात्र छात्राओं के विद्यालय लौटने पर प्राचार्य अरविंद कुमार ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि इस भ्रमण से विद्यालय के बच्चों को बहुत लाभ हुआ है ‌। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी बच्चे इस प्रकार के कार्यक्रमों में रुचि पूर्वक सहभागिता करते रहेंगे । छात्र छात्राओं के अनु रक्षकों के रूप में घनश्याम दास ,किशन राणा, विकास कुमार शर्मा, भावना शर्मा, विजया, संगीता पवार, एवं समोद शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *