शिवभक्तों की सेवा करने से व्यक्ति को मिलती है सफलता, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने किया कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
भगवानपुर । भगवानपुर-इमली रोड पर स्थित छांगामजरी गांव के निकट कांवड़ शिविर का विधिवत् पूजा अर्चना के साथ किया गया। कांवड़ शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने किया । इस अवसर पर सुबोध राकेश ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य मिलता हैं। शिवभक्त हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने – अपने यहाँ जातें हैं कावड़ियों को शिव की भक्ति हैं शिवभक्तों की सेवा ही शिव की सेवा हैं। शिवभक्तों की सेवा करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती हैं। इस शुभ अवसर पर के.पी. सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, अजय सैनी,मुकेश सैनी, देशराज प्रधान,दीवान सिंह, शशि ,टिक्कू ,रजनी ,मुकेश, सुशील सैनी , मौजूद रहे

