उत्तम शुगर मिल प्रबंधन ने 15 नवंबर तक का गन्ना भुगतान समिति को भेजा
नारसन। उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी से पेराई सत्र 2022-23 का 15 नवम्बर 2022 तक का गन्ना भुगतान, गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी को प्राप्त हो गया है। गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने बताया कि उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 के दिनांक 07.11.2022 से 15.11.2022 तक खरीदे गए गन्ने का 7 करोड़ 10 लाख रूपये का भुगतान गन्ना समिति को प्राप्त हो गया है, सुशील राठी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है, सुशील राठी ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में गन्ना विभाग कार्य कर रहा है, और गन्ने का भुगतान समय पर होना इसका उदाहरण है।

