मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
भगवानपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम चुड़ियाला सीएमडी इंटर कॉलेज में 30 जुलाई को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सुशील पेगोवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम जनहित एवं विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सुशील पेगोवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी तथा समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेगी और कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।


