डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को भगवानपुर में आयोजित होगा तहसील दिवस, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने दी जानकारी
हरिद्वार । उप जिलाधिकारी भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी ने अवगत कराया कि मंगलवार प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक ब्लॉक सभागार तहसील परिसर, भगवानपुर में जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आमजनों की शिकायतों के निराकरण हेतु तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। तहसील दिवस में सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को ससमय उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों/समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण हो सके।



